ब्रेकिंग न्यूज:- अमेरिका ने भारत को दी ड्रोन बेचने की मंजूरी--शिक्षा कर्ज पर सब्सिडी खत्म करने की तैयारी--चीनी मीडिया में छाई पीएम मोदी की आगामी यात्रा--हरी मिर्च और फूल गोभी में सबसे ज्यादा कीटनाशक--किराया बढ़ाकर रेल यात्रियों पर बोझ नहीं डालेगी सरकार--अब लोगों को विदेश यात्रा भी कराएगा आईआरसीटीसी--उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा है कैंसर का ग्राफ--नए यूजर्स के लिए ट्विटर ने शुरू की तत्काल टाइमलाइन--सात फरवरी से शुरू होगी हिमालय दर्शन सेवा--रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं की कटौती
 राष्ट्रीय 

जुगल किशोर व फतेह बहादुर का कुनबा हुआ भाजपाई
03 Feb 2015


hindi news portal lucknowलखनऊ। बसपा के खिलाफ पूरा मोर्चा मोर्चा खोल चुके राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का कुनबा आज भाजपा में शामिल हो गया। इनके साथ ही लखनऊ में बसपा के आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हुए। फिलहाल जुगल किशोर राज्यसभा तथा फतेह बहादुर सिंह विधानसभा सदस्य होने का लुत्फ उठा रहे हैं। भाजपा के राज्य मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की पत्नी दमयंती सिंह तथा उनके पुत्र सौरभ सिंह को पार्टी में शामिल कराया। सौरभ सिंह लखीमपुर की कस्ता सीट से बीते विधानसभा चुनाव में दावेदार भी थे। इनके साथ ही प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई। फतेह बहादुर सिंह लंबे समय तक प्रदेश की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इनके पिता वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कैंपियरगंज इनकी परंपरागत सीट है। इनकी पत्नी साधना सिंह गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।इन दो राजनेताओं के पारिवारिक सदस्यों के अलावा आजमगढ़ के बसपा नेता अमित तिवारी व बॉबी अवस्थी भी अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होंगे। अमित तिवारी बसपा के दिल्ली तथा बिहार के प्रभारी भी रह चुके हैं।

hindi news portal lucknow
मुख्यमंत्री का जनपद महोबा भ्रमण
मुख्यमंत्री ने मण्डी परिषद की लगभग 133 करोड़ रु0 की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण किया
03 Feb 2015मृत्युंजय पाराशर जनउत्कर्ष पत्रिका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य के चहुँमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है। राज्य सरकार की मंशा है कि गरीब, किसान, नौजवान योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर खुशहाल बनें। विकास गतिविधियों में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं पैदा होने दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जनपद महोबा के पाॅलीटेक्निक ग्राउण्ड पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के 2,000 लाभार्थियों को परिचय पत्र, लोहिया ग्रामीण आवास योजना के 381 लाभार्थियों को पासबुक, ओलावृष्टि आपदा राहत के 32 लाभार्थियों को चेक वितरित करने के साथ ही, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की लगभग 133 करोड़ रुपये धनराशि की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने करहरांकलां गांव जाकर वहां पर बनाये गये 10 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी किया। श्री यादव ने इस मौके पर समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन योजना निर्धन वर्ग की महिलाओं के लिए लाभकारी है। इसके तहत न्यूनतम 500 रुपये की धनराशि प्रतिमाह प्रत्येक लाभार्थी के खाते में जमा करायी जाती है। यह धनराशि लाभार्थी के बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थी द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी शर्ताें को पूरा करने पर इसमें 50 रुपये प्रतिवर्ष की बढ़ोत्तरी की व्यवस्था है। इस योजना के तहत अधिकतम 750 रुपये प्रतिमाह प्रति लाभार्थी परिवार भुगतान किया जा सकता है। समाजवादी सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं गांव, गरीब, किसान, नौजवान को हौसला देकर आगे बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की कोशिश की जा रही है ताकि गांवों में भी लोग पक्का मकान बनाकर रह सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का अधिकतम मूल्य मिल सके, इस हेतु अधिक से अधिक मण्डियों का निर्माण कराया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड में सौर ऊर्जा की सम्भावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है। सौर ऊर्जा आधारित विद्युत परियोजनाओं की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सौर ऊर्जा नीति लागू की गयी है। नीति के तहत पहले चरण में 130 मेगावाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजनाओं का आवंटन किया गया है। करहरांकलां परियोजना सौर ऊर्जा नीति के अन्तर्गत स्थापित पहली सौर विद्युत परियोजना है। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अभिषेक मिश्रा, राज्यसभा सांसद डाॅ0 चन्द्रपाल यादव, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

hindi news portal lucknowसाध्वी प्राची ने अब 'लव जिहाद' पर खोला मोर्चा
03 Feb 2015


बदायूं। हर हिंदू के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कायम विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने अब लव जिहाद पर आग उगली है। हालांकि भाजपा ने उनके बयानों से किनारा करते हुए कहा कि सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ विकास व अच्छे प्रशासन पर है। ऐसे बयानों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले साध्वी ने रविवार को विहिप के एक कार्यक्रम में चार से अधिक बच्चे पैदा करने वाले कुछ हिंदुओं को सम्मानित किया था, जिसमें 11 बच्चों के पिता एक बुजुर्ग भी शामिल थे। सोमवार को साध्वी ने लव जिहाद पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि 35-40 बच्चे पैदा करने वाले लोग हमारी बेटियों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समाज में लव जिहाद फैलाते हैं और हिंदुस्तान को दारुल इस्लाम बनाना चाहते हैं। साध्वी प्राची ने सोमवार शाम बरेली में कहा कि चार बच्चे देश के विकास में बाधक नहीं बल्कि साधक होंगे। पहला बेटा देश के लिए काम करेगा, दूसरा बेटा हिंदू संगठन के लिए, तीसरा बेटा संतों की सेवा करेगा और चौथा बेटा माता-पिता की सेवा करते हुए परिवार चलाएगा। साध्वी के इन बयानों पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। भाजपा अच्छे प्रशासन से इतर किसी भी बात पर चर्चा नहीं करना चाहती। विहिप नेत्री भाजपा के प्लेटफॉर्म पर ऐसा नहीं बोल रही थीं, लिहाजा इससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है।

hindi news portal lucknowमहिला की बहादुरी ने पस्त किए लुटेरे के हौसले

02 Feb 2015


गाजियाबाद। सेक्टर-17 में रहने वाली महिला ने लुटेरे से लोहा लेकर बहादुरी की मिसाल पेश की है। हालांकि इस दौरान वह चोटिल भी हो गईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मोटरसाइकिल सवार लुटेरे को भागने पर मजबूर कर दिया। खास बात यह है कि जिस दौरान महिला लुटेरे से भिड़ी हुई थी, वहां मौजूद चार सुरक्षा गार्ड महज तमाशबीन बने हुए थे। नहीं तो लुटेरा आसानी से पकड़ा जा सकता था। पीड़ित महिला ने प्रहलादगढ़ी चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बदमाश से जमकर लिया लोहा भाजपा के महानगर अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अशोक संत वसुंधरा सेक्टर-17 में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी सुदेश दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय में नर्स सुपरिटेंडेंट हैं। सुदेश शनिवार की रात घर लौट रही थीं। वह ऑटो से अग्रसेन चौक पर उतरीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनके पास आया और पर्स लूटने का प्रयास करने लगा। सुदेश ने विरोध किया और पर्स कसकर पकड़ लिया तो बदमाश ने मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर दी। इसी छीनाझपटी में सुदेश करीब सौ मीटर तक घिसटती रहीं लेकिन उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा और शोर मचाना जारी रखा। बदमाश एक बार मोटरसाइकिल से उतरा भी लेकिन जब सुदेश ने पर्स नहीं छोड़ा और उसे लगा कि वह पकड़ा जा सकता है तो वह फरार हो गया।
सुरक्षा गार्डों ने नहीं की मदद
सुदेश ने बताया कि उन्होंने बदमाश से भिड़ने में हिम्मत नहीं हारी। लेकिन सत्यम अपार्टमेंट में रात के समय मौजूद चार गार्ड डर के मारे बाहर तक नहीं निकले। सब कुछ देखने के बावजूद मदद के लिए नहीं आए वरना लुटेरा पकड़ लिया जाता। निवासियों का कहना है कि उस मार्ग पर रात को अंधेरा रहता है और पुलिस की गश्त भी नहीं होती है।

hindi news portal lucknow
फ्री सेल घरेलू सिलेंडर हुआ सस्ता
01 Feb 2015


लखनऊ। बारह रियायती सिलेंडरों का कोटा इस्तेमाल कर चुके रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की पाक्षिक समीक्षा के बाद 14.2 किलो के घरेलू और 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतें कम कर दी गई हैं। फ्री सेल में 761 रुपये का मिलने वाला घरेलू सिलेंडर पहली फरवरी से 105 रुपये सस्ता होकर 656 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे सब्सिडी की रकम भी घटकर 219 रुपये हो जाएगी। इसका सीधा लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो रियायती कोटा खत्म होने की वजह से बाजार भाव पर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं।
19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में भी 148.50 रुपये की कमी आई है। इसका दाम 1482.50 से घटकर 1,334 रुपये हो गया है।

बेदी, केजरीवाल, माकन समेत कई दिग्‍गज आज भरेंगे पर्चा
21 Jan 2015


hindi news portal lucknowनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है। आज भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अपना पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर सीट से पर्चा दाखिल करने के लिए निकल चुकी हैं और थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगी।वहीं 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से और अजय माकन सदर बाजार से अपना पर्चा भरेंगे।
नामांकन से पहले किरण बेदी का रोड शो चल रहा है। रोड शो के दौरान किरण बेदी ने कृष्णानगर इलाके में चायवालों से बातचीत की। किरण बेदी का रोड शो पंजाबी जूती, वीरेंद्र नगर होते हुए गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पर जाकर खत्म होगा, जहां उन्हें पर्चा दाखिल करना है। उधर, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी जनकपुरी से और केजरीवाल के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को भाजपा का गढ़ माने जाने वाली सीट कृष्णानगर से से उतारा है। बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट कृष्णानगर से डॉ. हर्षवर्धन 1993 से लगातार विधायक रहे हैं।


hindi news portal lucknow
कोयला घोटालाः सीबीआइ ने की मनमोहन से पूछताछ
21 Jan 2015


नई दिल्ली। कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में हिंडाल्को से जुड़े एक मामले में सीबीआइ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से गहन पूछताछ की।
जानकार सूत्रों के अनुसार अदालती फरमान के चलते सीबीआइ अधिकारियों के एक दल ने दो दिन पहले ही पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के निवास पर उनसे गहन पूछताछ की। ये पूछताछ 27 जनवरी को सीबीआइ की विशेष अदालत में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने से चंद रोज पहले की गई। हालांकि सीबीआइ की प्रवक्ता कंचन प्रसाद व पूर्व प्रधानमंत्री के सहायक से इस बारे में पूछे जाने पर इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया।
तालाबिरा-2 ब्लॉक का है मामला :
कोयला घोटाले के मामले में हिंडाल्को के तालाबिरा-2 ब्लॉक के आवंटन के सिलसिले में मनमोहन सिंह से पूछताछ हुई है। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास उस समय कोयला मंत्रालय भी था। 16 दिसंबर को इस मामले में आए अदालत के आदेश के संदर्भ में ये तफ्तीश हुई।
कुमार मंगलम के पत्रों पर तफ्तीश :
सूत्रों के मुताबिक , मनमोहन सिंह से ये तफ्तीश उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के पीएमओ को 7 मई, 2005 व 17 जून, 2005 को लिखे पत्रों के सिलसिले में हुई है। इस पत्र में कुमार मंगलम ने तब के प्रधानमंत्री मनमोहन से ओडिशा में तालाबिरा-2 कोयला ब्लॉक को हिंडाल्को को आवंटित किए जाने की अपील की थी। इसके बाद पीएमओ में हुई गतिविधियों को लेकर भी उनसे सीबीआइ ने सवाल-जवाब किए।
कोयले की काली सियासत :
गौरतलब है कि अरसे से ढीली पड़ी सीबीआइ की जांच में रफ्तार आने का कारण विशेष न्यायाधीश भरत पराशर का इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को ठुकराना है। अदालत ने कहा था कि बेहतर होगा कि तब के कोयला मंत्री (मनमोहन सिंह) से इस मुद्दे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ हो।
कोयला घोटाले में दर्ज 14वीं एफआइआर में सीबीआइ ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला व पूर्व कोयला सचिव पीके पारेख को आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया था। इसके बाद पारेख ने दावा किया था कि आखिरी फैसला प्रधानमंत्री (तबके) ने लिया था, इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया जाए।


hindi news portal lucknow
भाजपा मुख्यालय के बाहर सतीश उपाध्याय के समर्थकों का हंगामा
20 Jan 2015


नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार को की। लेकिन भाजपा की इस सूची में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं होने से सतीश उपाध्याय समर्थक खासे नाराज हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उनके समर्थकों ने आज भाजपा मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
सतीश उपाध्याय ने अपने समर्थकों को समझाते हुए कहा कि वे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो उनके जो साथी चुनाव मैदान में हैं उनके लिए व्यवस्था कौन देखेगा और चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? मैने कभी टिकट नहीं मांगा और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला मेरा निजी है और टिकट नहीं मिलने से मैं कत्तई परेशान नहीं हूं। मुझे यकीन है कि किरण बेदी के नेतृत्व में भाजपा को बहुमत हासिल होगा और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि कल ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किरण बेदी को दिल्ली में पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है।

hindi news portal lucknow

श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में युवतियों से छेड़खानी
20 Jan 2015
शाहजहांपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दो बहनों को छेड़खानी की शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ा। मनचले युवक को जीआरपी ने पकड़ लिया। जीआरपी के अनुसार, रविवार की रात पौने बारह बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस में दो बहनें दानापुर से मुरादाबाद स्लीपर कोच में जा रही थी। संदीप निवासी शंकरपुर, लखनऊ ने हरदोई रेलवे स्टेशन के आगे दोनों से छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो युवतियों ने अनदेखा किया, लेकिन उसकी हरकत व हिम्मत बराबर बढ़ती गई। बात बर्दाश्त से बाहर हो गई तो दोनों बहनों ने टीटीई को छेड़खानी की सूचना दी। टीटीई ने रेलवे कंट्रोल को मैसेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ प्लेटफार्म तीन पर आ गए और स्लीपर कोच से मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

hindi news portal lucknowकेजरीवाल ने किरण बेदी को दी सार्वजनिक बहस की चुनौती
20 Jan 2015
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी को बधाई देने के साथ ही सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। वहीं बेदी ने कहा कि अरविंद जीतकर आएंगे तो विधानसभा में बहस करेंगे। केजरीवाल ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भी बहस की चुनौती दी थी, हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। केजरीवाल के न्योते का जवाब देते हुए बेदी ने कहा कि मुझे उनकी चुनौती मंजूर है। वह जीत कर आएंगे तो हम विधानसभा बहस करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद सिर्फ सड़क पर बहस में विश्वास करते हैं, मैं डिलिवरी में विश्वास करती हूं। ट्विटर पर ब्लॉक करने के सवाल पर बेदी ने कहा कि वह बहुत परेशान दिख रहे हैं, मैंने उन्हें सवा साल पहले ही ब्लॉक किया था जब उन्होंने कहा था कि मैं अराजकतावादी हूं। मैंने कई अन्य लोगों को भी ब्लॉक किया है, जो नकारात्मकता फैलाते हैं। मंगलवार को सुबह केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, किरण जी, मैं आपको ट्विटर पर फॉलो करता था, लेकिन अब आपने मुझे ब्लॉक कर दिया है। कृपा करके मुझे अनब्लॉक कर दें। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा, मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होने पर आपको बधाई। मैं आपको सार्वजनिक बहस के लिए न्योता देता हूं, जिसे कोई तटस्थ व्यक्ति होस्ट करे और सभी जगह इसका प्रसारण हो। इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को भी किरण बेदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेदी अगर भाजपा की फंडिंग को पारदर्शी बना पाईं तो वह उनके साथ होंगे। वहीं, बेदी द्वारा दिल्ली के विकास को लेकर बताए गए फार्मूले पर केजरीवाल ने कहा कि फार्मूला नहीं, जनता सस्ती बिजली व पानी चाहती है। फार्मूलों से दिल्ली का भला नहीं होगा।केजरीवाल ने यह बातें एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किरण बेदी 'आप' के लिए नहीं, भाजपा के लिए चुनौती हैं। बेदी अगर भाजपा की फंडिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कोशिश करें, पार्टी को आरटीआइ के दायरे में लाएं, निहालचंद जैसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाएं तो वह उनके साथ होंगे। जनता बेदी को तभी एक्शन मोड में देखेगी जब वह भाजपा के अंदर सफाई अभियान चला सकें। अभी तो वैसा ही है, जैसे पहले कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चेहरा आगे करके देश को लूटा। भाजपा किरण बेदी के सहारे वही काम करेगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का चुनाव रिश्वतखोरी के पैसों से नहीं, बल्कि ईमानदारी से जुटाई गई रकम से लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए विस्तृत ब्लू प्रिंट तैयार किया है। आप की सरकार बनने पर तयशुदा समय के भीतर समाधान दिया जाएगा। केजरीवाल ने पार्टी के भीतर मतभेदों को लेकर उठ रहे सवालों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मीडिया का प्रचार है। दो दिन कोई साथ नहीं दिखाई देता तो उसे नाराज बताया जाता है। केजरीवाल ने सवाल किया कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं दिखती, बच्चे साथ नहीं होते लेकिन हम सब आपस में बहुत प्यार करते हैं। इसी तरह हमारी पार्टी के भीतर भी सबकुछ ठीक है।
आए थे हरि भजन को, औटन लगे कपास
‘आए थे हरि भजन को, औटन लगे कपास’ यह कहावत आप नेता आशुतोष के साथ उस समय चरितार्थ हो गई जब उन्हें एक सभा में बंधक बना लिया गया। रोहिणी के टेक्निया इंस्टीट्यूट में आरडब्ल्यूए से वार्ता के लिए रविवार को देर शाम को आयोजित सभा में यह हंगामा उनकी ही पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने किया। वे अपने साथ करीब 100 छात्रों को लेकर सभा में पहुंचे थे।
गर्ग ने वहां पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने का अपना दर्द बयां किया। उन्होंने मंच से आशुतोष को खूब खरीखोटी सुनाईं और उन्हें आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। जब आशुतोष ने भागने की कोशिश की तो हॉल के गेट बंद कर दिए गए। किसी तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पिछले दरवाजे से दीवार से कुदाकर भगाया। दरअसल, सभा की शुरुआत में जब आशुतोष ने राजेश गर्ग के त्याग की तारीफ की और कहा कि उन्होंने खुद ही टिकट वापस कर दी है तो राजेश गर्ग ने उन्हें घेर लिया और उन्हें ही जिम्मेदार ठहराने लगे। ऐसे में जब उन्होंने सभा से बाहर जाना चाहा तो उन्हें जाने नहीं दिया गया। तब आप नेता आशुतोष पिछले दरवाजे से बाहर निकले। उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर लोहे की नुकीली ग्रिल को फांदकर भागना पड़ा। इससे पहले जब सभा में पूर्व विधायक राजेश गर्ग पहुंचे तो मंच पर उन्हें स्थान नहीं दिया गया, लेकिन टिकट ठुकराये जाने पर उनके त्याग की झूठी तारीफ से भी राजेश गर्ग की तकलीफ कम नहीं हो सकी। तब उन्होंने मंच से ही आशुतोष और आम आदमी पार्टी के स्वराज को लेकर खूब खरी खोटी सुनाईं। हालांकि बीच-बीच में राजेश गर्ग ने छात्रों की कुछ समस्याओं को भी उठाया, लेकिन दूसरी तरफ आशुतोष को धमका रहे थे कि जब तक उन्हें उनके सवालों का जवाब नहीं मिल जाता आशुतोष को जाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए कुछ भी करना पड़े। इस दौरान आशुतोष चुपचाप उनकी बातें सुनते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, उसी मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का रोड शो शुरू होगा। वह मंगलवार को नई दिल्ली निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन करेंगे। इसके पहले उनका रोड शो आरके आश्रम लेन, गोल मार्केट, पेशवा रोड, बिरला मंदिर, अशोक रोड व पटेल चौक होते हुए जंतर-मंतर में सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां वह दिल्ली चुनाव को लेकर अपना एजेंडा रखेंगे। इसके बाद वह नामांकन करने जाएंगे।

hindi news portal lucknowकिरण बेदी ने कहा, 'भाजपा का चेहरा सिर्फ मोदी'
20 Jan 2015

दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के 16 वर्ष के सत्ता के वनवास को खत्म करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी में शामिल की गईं देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी को पार्टी ने सूबे में अपना चेहरा बनाया है। हालांकि, बेदी का मानना है कि भाजपा में चेहरा तो सिर्फ एक ही है और वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

hindi news portal lucknowशिवसेना के लिए खतरे की घंटी नहीं फड़नवीस का पावरफुल सीएम वाला बयान
19 Jan 2015

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा अपने को पावरफुल मुख्यमंत्री बताए जाने वाले बयान पर शिवसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इसमें उन्हें कोई गलत चीज नजर नहीं आ रही है। शिवसेना के सरकार में शामिल होने से प्रदेश में अच्छी बहुमत वाली स्थाई सरकार बन पाई। इस बारे में शिवसेना की प्रवक्ता नीलम गोहरे ने कहा कि पहले की सरकारों को स्वतंत्र या पांच- दस विधायकों वाले दलों पर निर्भर रहना होता था। लेकिन इस सरकार के लिए एेसी कोई समस्या नहीं है। सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल है इससे सरकार को नीतिगत फैसले लेने में कोई परेशानी का सामना करना नहीं पड़ता है। इसके साथ ही हम केंद्र सरकार में भी साथ हैं। नीलम गोहरे ने कहा कि फड़नवीस के अपने को एक मजबूत सीएम मानने में उन्हें कोई गलत बात नजर नहीं आती। दो दिनों पहले एक कायर्क्रम में फड़नवीस ने कहा था कि उनकी सरकार के रास्ते में कोई बाधा या रोड़ा नहीं है। मैं अपनी सरकार के सभी फैसले खुद लेता हूं क्योंकि मैं एक पावरफुल मुख्यमंत्री हूं। राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस बयान को शिवसेना के लिए चेतावनी के रूप में देखा गया।


आत्मघाती हमले से ठीक पहले नजर आया ठाणे का युवक
19 Jan 2015


hindi news portal lucknowनई दिल्ली। मुंबई के ठाणे से सीरिया जाकर आतंकी संगठन आईएस में कथित तौर पर शामिल होने वाले कॉल सेंटर कर्मचारी शाहिम टांकी की तस्वीरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, तस्वीरें टांकी द्वारा किए गए आत्मघाती धमाके से ठीक पहले की हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने बताया है कि आतंकी संगठन द्वारा शनिवार देर रात ये तस्वीरें जारी की गई हैं। इससे पहले इस माह के शुरू में टांकी के परिजनों ने एनआईए को बताया था कि उन्हें इराक के एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया था कि टांकी की मौत हो चुकी है।
एनआईए का मानना है कि सीरियाई शहर अल-हस्का में हुए आत्मघाती हमले में टांकी का हाथ था और तभी उसकी मौत हुई थी। परिवार को टांकी से दो माह से कोई सम्पर्क नहीं था। हालांकि तस्वीरें की पुष्टि नहीं हो सकी है।
यह था टांकी का आखिरी बयान
इस्लामिक स्टेट के एक समर्थक ने ऑनलाइन संदेश में टांकी का आखिरी बयान जारी करने का दावा किया है। समर्थक के मुताबिक, बयान में टांकी ने कहा था कि भारत में इस्लाम के माध्यम से जेहादी बनने का नहीं, बल्कि धैर्य रखने का पाठ पढ़ाया जाता है। इस तरह हमारे युवा चॉकलेट बॉय्स बनकर उभर रहे हैं।


hindi news portal lucknow
32 साल बाद वायुसेना को मिला स्वदेशी तेजस
18 Jan 2015[ स.ऊ.संवाददाता ]

बेंगलुरु। तीन दशक से भी अधिक समय बाद आखिरकार भारतीय वायुसेना को देश में ही निर्मित पहला हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस मिल गया है। भारत ने लड़ाकू विमान निर्माण के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर लिया। सरकार ने 32 साल पहले इस परियोजना को हरी झंडी दी थी।
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने शनिवार को एक समारोह में तेजस को वायुसेना के सुपुर्द किया। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल अरुप राहा और दूसरे शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से तेजस का निर्माण किया है।
वायुसेना के साथ-साथ इसे नौसेना में भी शामिल किया जाएगा। परियोजना के आखिरी चरण तक 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है। ये विमान भारतीय वायुसेना के पुराने पड़ चुके मिग-21 विमानों की जगह लेंगे।
लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही वायुसेना अब भी मिग-21 विमानों से ही काम चला रही है। वायुसेना के मुताबिक, तेजस हथियारों को ले जाने और रेंज के मामले में मिग-21 से कहीं बेहतर है। फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस कॉन्फ्रिगेशन में आने के लिए इसे अभी एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि विमान इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर सूट, मिड एयर रिफ्यूलिंग और लांग रेंज मिसाइल्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नहीं होगा।
दुश्मनों को चौंकाएगा
यह दुनिया का सबसे छोटा पूर्णतया स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान है। इस उपलब्धि के साथ भारत चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। यह लाड़ाकू विमान होने के साथ जमीन पर हमला करने में सक्षम है। एकल इंजन युक्त इसके डैनों का डिजायन डेल्टा की तरह किया गया है। यानि कि इसका आकार त्रिभुज की तरह है।
विकास की दास्तान
- 1983: डीआडीओ और एचएएल को हल्का लड़ाकू विमान विकसित करने की स्वीकृति मिली
- 1984: एलसीए का डिजायन तैयार करने को एयरोनॉटिकल डेवलेपमेंट एजेंसी (एडीए) नामक नोडल एजेंसी का गठन किया।
- 1986: एलसीए कार्यक्रम के लिए सरकार ने 575 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया।
- 4 जनवरी, 2001: एलसीए ने पहली उड़ान भरी।
- 2003: प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका नाम एलसीए से बदलकर तेजस रखा।
- 2006: पहली बार सुपरसोनिक उड़ान भरी।
- 22 जनवरी, 2009: तेजस ने 1000 उड़ाने पूरी की।
विशेषता -
लंबाई : 13.20 मीटर
डैने : 8.20 मीटर
ऊंचाई : 4.40 मीटर
विंग एरिया : 38.4 वर्ग मीटर
भार : 5680 किलोग्राम
लोडेड भार : 9500 किलोग्राम
अधिकतम भार क्षमता : 13500 किलोग्राम
ईंधन क्षमता : 3000 लीटर (इसके अलावा 800 लीटर के पांच टैंक बाहर से जोड़े जा सकते हैं
गति : 1.8 मैक
रेंज 3000 किलोमीटर


hindi news portal lucknow
दिल्‍ली-एनसीआर में घना कोहरा, यातायात प्रभावित
18 Jan 2015[ स.ऊ.संवाददाता

नई दिल्ली।दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में रविवार को घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कोहरा बीती रात से छाया हुआ है। जम्मू एवं कश्मीर और उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ होने से राजधानी में 20 जनवरी से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
शनिवार की सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद दिन में खिली चटख धूप ने राजधानी का मौसम सुहाना बना दिया। शाम तक ठंडी हवाओं ने फिर कंपकपी बढ़ा दी और रात होते-होते समूचे दिल्ली-एनसीआर को कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता के स्तर में कमी दर्ज की गई लेकिन यह स्तर बाद में सुधर गया।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के मौसम के बारे में आसमान साफ रहने तथा सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उधर, घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित है। कोहरे के कारण पूरे देश की करीब 152 ट्रेनें देरी से चल रही है औरा 21 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट आनेवाली 5 उड़ानें देर हैं और 11 उड़ानों को रद कर दिया गया है।